Home झारखण्ड बड़ा हादसा टला : अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार हुए घायल
झारखण्डराज्य

बड़ा हादसा टला : अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार हुए घायल

Share
Share

बौआ कला : सोमवार को बड़की बौआ पेट्रोल पंप के समीप आठ लेन सड़क पर एक बड़ा हादसा टल गया।तेज रफ्तार में धनबाद की ओर से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।बस सवार यात्रियों को सुरक्षित अन्य बस से भेजा गया।लेकिन, इस दौरान बस की चपेट में आते – आते तीन दोपहिया वाहन में सवार लोग घायल हो गए।घायल बाइक सवार लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हुआ।घटना की सूचना आस – पास में फैलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी।दुर्घटना से आस – पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया जाता हैं कि बस में तकनीकी खराबी होने के कारण तेज रफ्तार से आ रहीं बस अनियंत्रित हो गई और स्ट्रीट लाइट खंभे से भी टकरा गई।मौके पर बस चालक और कंडक्टर भी उपस्थित रहें।
घटना की सूचना पाकर मुखिया भीम लाल रजक पहुंचे एवं जानकारी ली।वहीं मुखिया ने घायलों से भी मुलाकात की।


ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं जानकारी ली।पुलिस ने जांच पड़ताल कर बस को अपने कब्जे में लेकर ओपी ले गई।
घायल बाइक सवार में से एक युवक आंशिक रूप से घायल हुए।वहीं एक महिला को गंभीर चोटे भी आई हैं।जबकि,बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ।बस से बचते – बचते तीन बाइक आपस में ही टकरा गई।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आए दिन आठ लेन सड़क पर दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं।कहीं अवैध कट हैं तो कहीं स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं।वहीं सड़कों पर चल रहें वाहनों की रफ्तार भी काफी तेज होती हैं।ग्रामीणों का कहना हैं कि सड़क दुर्घटना में कमी आए इस पर एनएचएआई एवं स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड को पहल करने की जरूरत हैं और सुरक्षा के उपाय भी जरूरी हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...