Home झारखण्ड प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यकरण को लेकर बैठक आयोजित
झारखण्डराज्य

प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यकरण को लेकर बैठक आयोजित

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर के प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यकरण एवं पुनर्विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी चौक चौराहों के सौंदर्यकरण के साथ उसके एप्रोच रोड को भी सुंदर बनाना है। हर चौक पर सीसीटीवी कैमरा, ट्राफिक सिग्नल लगाने के लिए स्थल के साथ यूटिलिटी कॉरिडोर का निर्माण करना है।

उन्होंने सभी चौक पर एक समान साइन बोर्ड लगाने, होर्डिंग को सड़क से दूर करने, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम रखरखाव, बेहतर स्थायित्व तथा सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सौंदर्यकरण करना है।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए चौक पर बेहतर दृश्यता रखने, चौक के चारों ओर स्टेनलेस स्टील ग्रिल से घेर घेराबंदी करके उसे आकर्षक बनाने, हर चौक के लिए अलग थीम निर्धारित करने व एकसमान होलोग्राम लगाने का सुझाव दिया।

बैठक में सिटी सेंटर, मेमको मोड़, बिरसा चौक, रणधीर वर्मा चौक, पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक, जेपी चौक बैंक मोड़, सूर्यदेव सिंह चौक, पॉलिटेक्निक जंक्शन बेकारबांध सहित अन्य चौक चौराहों पर गोल चक्कर और द्वीप का सौंदर्यीकरण, स्पष्ट सड़क चिह्न, पार्किंग के साथ लैंडस्केप, बोलार्ड के साथ फुटपाथ, स्मार्ट ट्रैफ़िक पोस्ट, रेलिंग और लैंडस्केपिंग के साथ मध्य रेखा पर पेंटिंग, ग्रीन कॉरिडोर, बिलबोर्ड प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट, ज़ेबरा क्रॉसिंग, फुटपाथ सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, नगर निगम के मुख्य अभियंता अनूप कुमार सामंता व अन्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गृह राज्य मंत्री से बीसीसीएल सीएमडी ने की शिष्टाचार मुलाकात

कोयला चोरी, अवैध खनन और खनन क्षेत्रों की सुरक्षा पर हुई विस्तृत...

चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का जल्दी ही होगा मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – उपायुक्त

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को होमगार्ड...

जर्जर और क्षतिग्रस्त पुल की रेलिंग दे रहीं हैं दुर्घटना को दस्तक

धनबाद : जिला के भूली तेतुलमारी पथ पर स्थित स्वर्गीय बिनोद बिहारी...

ग्रामीण एकता मंच ने सौंपा मांगपत्र, मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी सत्यम...