Home मनोरंजन भोजपुरी वेब सीरीज “अब बर्नोल खरीद लो” की शूटिंग नवंबर में, आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज
मनोरंजन

भोजपुरी वेब सीरीज “अब बर्नोल खरीद लो” की शूटिंग नवंबर में, आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज

Share
Share

मुंबई : भोजपुरी फिल्म “ये हैं स्वर्ग हमारा” की अपार सफलता के बाद लेखक – निर्देशक मुरली लालवानी आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए मराठी और भोजपुरी वेब सीरीज करने जा रहे हैं।जिसके निर्माता दुर्गेश राजबहादुर सिंह हैं एवं जो आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज होगी।लेखक – निर्देशक मुरली लालवानी ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए इसकी सूचना दी कि वे आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ चार मराठी एवं भोजपुरी वेब सीरीज का एग्रीमेंट कर चुके हैं।जिसकी शूटिंग मुंबई और आस – पास के क्षेत्रों में की जायेगी।वेब सीरीज छत्तीस तास की शूटिंग नवंबर में की जायेगी।
दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि वेब सीरीज “अब बर्नोल खरीद लो” पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जो दर्शकों की पसंद के अनुरूप होगी।वर्तमान में आर्या डिजिटल ओटीटी पर 750+ भोजपुरी फिल्मों सहित 1200+ फिल्में एवं वेब सीरीज हैं।जो दर्शक न्यूनतम शुल्क पर देख सकते हैं।यह स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी दोनों में देखा जा सकता हैं।
साथ ही उन्होंने सभी दर्शकों के प्यार, आशीर्वाद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।जिसके वजह आज आर्या डिजिटल ओटीटी के लाखों डाउनलोड्स हो चुके हैं और रिलीज फिल्मों व वेब सीरीज को भरपूर पसंद किया जा रहा हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी पर साउथ और हॉलीवुड फिल्में भी हिंदी में हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

पंचायत सीजन 4 का धमाल: 6 आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स जीते, फुलेरा फिर नंबर 1!

पंचायत सीजन 4 ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2026 में 6 बड़े अवॉर्ड्स...