Home झारखण्ड एसएसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएँ, समाधान हेतु दिए निर्देश
झारखण्डराज्य

एसएसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएँ, समाधान हेतु दिए निर्देश

Share
Share

धनबाद : धनबाद पुलिस केंद्र में गुरुवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार उपस्थित रहे। सभा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए।

सभा के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों को एसएसपी के सामने रखा। इनमें ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियाँ, अवकाश संबंधी मुद्दे, आवास, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परेशानियाँ शामिल रहीं।

एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि पुलिस बल की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों और मांगों के निवारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष मुद्दों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि जो पुलिस पदाधिकारियों एवं जवान अगले छह महीने में सेवानिवृत होने वाले है। उन सभी को उनके मौजूदा पदस्थापन से पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश भी दिया।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बल को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की अपील की।उन्होंने भरोसा दिलाया कि जवानों व पदाधिकारियों के सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

सभा के अंत में पुलिसकर्मियों ने एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रा.अ.नि. से सूबेदार के पद पर पदोन्नति पाने वाले साधु चरण बारी को बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया।

मौक़े पर एसएसपी प्रभात कुमार के साथ डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, परिचारी प्रवर अवधेश कुमार समेत पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में जवान व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles