Home झारखण्ड पुटकी में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

पुटकी में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Share
Share

बीसीसीएल को अवैध मुहाने की भराई करने का निर्देश

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में शुक्रवार को पुटकी के अंचल अधिकारी विकास आनंद की अध्यक्षता में पी.बी. एरिया स्थित गेस्ट हाउस में बीसीसीएल के महाप्रबंधक व पदाधिकारी, सीआईएसएफ के पदाधिकारी, थाना व ओ.पी प्रभारी के साथ अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

इसमें कोयला, बालू व अन्य खनिज के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिसमे थाना प्रभारी को अधिक से अधिक छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करने एवं बीसीसीएल के पदाधिकारियों को अवैध खनन के हॉट स्पॉट की नियमित निगरानी, अवैध मुहाने की भराई का निर्देश दिया गया।

साथ ही बीसीसीएल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत क्षतिग्रस्त क्वार्टरों का सर्वे कराकर उन्हें ध्वस्त करने, बीसीसीएल पदाधिकारियों के अधीनस्थ ट्रांसपोर्टेशन कंपनी को परिवहन से संबंधित नियमों का पालन करवाने व नियमित निगरानी करने, खनन कार्य या ओ.बी डंप अपने अधिग्रहित भूमि पर ही करने तथा इस संबंध में रैयतों से प्राप्त शिकायतों की जांच महाप्रबंधक स्तर से कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही भू-धंसान व गैस रिसाव वाले संभावित क्षेत्र से प्रभावित लोगों को स्थानांतरित करने हेतु आवश्यक कार्यवाई का निर्देश दिया गया।

बैठक में डीजीएमएस द्वारा ब्लास्टिंग से संबंधित दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए बीसीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...