Home झारखण्ड उपायुक्त ने की न्यायालयों में लंबित वादों से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने की न्यायालयों में लंबित वादों से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में न्यायालयों में लंबित वादों से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी अंचल अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की और वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए समुचित तथ्यों के साथ प्रभावी प्रतिवेदन न्यायालयों में यथासमय समर्पित किया जाना अनिवार्य है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वाद की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकतानुसार विधिक परामर्श प्राप्त कर तदनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विधिक प्रक्रियाओं में शिथिलता न हो और सभी संबंधित अधिकारी अपने स्तर से उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन करते हुए न्यायालयीन वादों के निष्पादन गंभीरता से करें।

इस अवसर पर उपायुक्त के अतिरिक्त अपर समाहर्ता विनोद कुमार, आईटी मैनेजर रूपेश मिश्रा, विधि शाखा के पदाधिकारीगण और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मांडर के कैम्बो गांव के सरपंच धनबाद स्टेशन से लापता,बच्चा सुरक्षित घर पहुंचा।

मांडर (रांची) : मांडर थाना क्षेत्र के कैम्बो गांव के सरपंच (राम...

उद्यम कैम ऑन जीएसटी का जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयगत उद्यम कैम ऑन जीएसटी...

स्कूलों में वाहन जाँच का दिखा असर।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन...