Home मनोरंजन 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  का आगाज, बांग्लादेश है ‘कंट्री इन फोकस’
मनोरंजन

51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  का आगाज, बांग्लादेश है ‘कंट्री इन फोकस’

Share
Share

नई दिल्ली। गोवा में होने वाले 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आज आगाज हो गया। इस महोत्सव का आयोजन इस बार गोवा के पणजी में डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया गया है। यह महोत्सव 16  यानी आज से 24 जनवरी तक चलेगा। इस साल बांग्लादेश फोकस कंट्री के रूप में फेस्टिवल का हिस्सा है। क्योंकि, बांग्लादेश की चार फिल्में ‘जिबोंधुली’ और ‘मेघमल्लर’ ‘अंडर कंस्ट्रक्शन’ और ‘साभार तुम्हारा, ढाका’ इसमें शामिल हैं।

इसके अलावा इस महोत्सव में दुनियाभर से 224 फिल्मों को शामिल किया गया है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर गोवा पहुंचें।

प्रकाश जावड़ेकर ने कला और संस्कृति की दृष्टि से इस आयोजन को बहुत महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में इस बार भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पहले से खास है। कोविड-19 की वजह से पहली बार इसका हाईब्रिड आयोजन किया गया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Bigg Boss 19 Pre-Finale Controversies:अश्नूर वायलेंस एविक्शन,कुणिका,फरहाना का ‘दो कौड़ी’ इंसल्ट

Bigg Boss 19 Pre-Finale से पहले कॉन्ट्रोवर्सीज़: अश्नूर का वायलेंस एविक्शन, अमाल...

Bigg Boss Gauahar पहली बार बेटे संग:Sara Khan Haldi Ceremony की Highlights

Sara Khan-कृष पाठक की haldi ceremony में गौहर खान-जैद दरबार नवजात बेटे...

Drishyam 3 Shoot Wrapped:मोहनलाल के बाद अजय देवगन कब? 

मोहनलाल ने Drishyam 3 शूट रैप किया। जीतू जोसेफ का BTS वीडियो...