Home मनोरंजन लघु फिल्म “सुरुजमुखी” अमेरिका में होगी प्रदर्शित
मनोरंजन

लघु फिल्म “सुरुजमुखी” अमेरिका में होगी प्रदर्शित

Share
Share

झारखंड की कहानियाँ अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहुंच बना चुकी हैं। यहाँ की मिट्टी से जुड़ी कहानियों को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रहा है। हजारीबाग की टीम कंट्री रोड्स फिल्म के बैनर तले बनी लघु फिल्म “सुरुजमुखी” का चयन अमेरिका के प्रतिष्ठित नैनोकॉन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (NIFF) 2025 में हुआ है। यह महोत्सव 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक लॉन्गव्यू, वॉशिंगटन में आयोजित होगा। फिल्म की स्क्रीनिंग लोअर कोलंबिया कॉलेज , लॉंगव्यू पब्लिक लाइब्रेरी और हिस्टोरिक कोलंबिया थिएटर जैसे प्रमुख स्थलों पर होगी।

फिल्म के निर्देशक सुमित कुमार सिन्हा ने इस सफलता पर कहा कि “हमारे लिए यह गर्व का क्षण है। अमेरिका में सुरुजमुखी को प्रस्तुत करना और विश्वभर के फिल्मकारों के साथ जुड़ना हमारी मेहनत और दर्शकों के सहयोग का परिणाम है।”
इस फिल्म में अभिनय मुकेश राम प्रजापति, राकेश बाबू, विशाल कुमार, अनुपम कुमार, श्वेता भारती, संतोष रॉय, आलोक यादव और मिथलेश कुमार ने अभिनय किया हैं। वहीं, प्रोडक्शन टीम में सूरज कुमार, प्रतीक, श्रीकांत डूबे और सुभी तन्वी शामिल हैं।
फिल्म के मुख्य अभिनेता मुकेश राम प्रजापति ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि “सुरुजमुखी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी ग्रामीण पृष्ठभूमि की संस्कृति, हमारी मिट्टी और आम लोगों की भावनाओं का आईना है। इसका अमेरिका तक पहुँचना झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।”
सुरुजमुखी को इससे पहले सिने ड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, मुंबई में भी चयनित किया जा चुका है। फिल्म की गुणवत्ता और संदेश से प्रभावित होकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग (झारखंड) के कुलपति प्रो॰ (डॉ॰) चंद्र भूषण शर्मा ने प्रोत्साहन स्वरूप टीम को एक लाख रुपये की राशि भी प्रदान की थी। “सुरुजमुखी” को देश विदेश से काफी सराहना मिल रही है। निर्देशक सुमित कुमार सिन्हा ने कहा कि अगले प्रोजेक्ट की भी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। बहुत जल्द इसकी शूटिंग शुरू की जायेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...