Home उत्तराखंड कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित होगे हीरो राजन कुमार
उत्तराखंडमनोरंजनराज्य

कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित होगे हीरो राजन कुमार

Share
Share

रामनगर उत्तराखंड में लगातार दो दिन चार्ली चैप्लिन का लाइव शो करने के बाद आज का कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित होगे हीरो राजन कुमार

पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप मे लोगों को हंसाने वाले हीरो राजन कुमार कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।इस बार 14 सितम्बर 2025 को छोई, रामनगर, उत्तराखंड के कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट में आयोजित आज का कर्मवीर अवॉर्ड से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथो सम्मानित होने जा रहे हैं।

उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन 2 का 5352वां और 5353वाँ लाइव शो था।उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन का पहली बार शो हुआ जो बहुत सफल रहा लोग बहुत खुश हैं और उत्साहित नजर आए।कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट ऐसा एरिया है जहां शेर बाघ चीता पाए जाते हैं इस बीच मे चार्ली चैप्लिन 2 का शो अपनेआप मे यूनिक है।
अपने पैतृक गांव टेटिया बमबर, मुंगेर, जमालपुर और अब उत्तराखंड पहुंचे हीरो राजन कुमार का उत्तराखण्ड की पारंपरिक शैली में स्वागत किया गया उन्हें उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई, माला पहनकर टीका किया गया।वहाँ के लोक गीत संगीत बजा कर उनका भरपूर स्वागत हुआ जो उनके लिए यादगार सफ़र सिद्ध हुआ।

मनोरंजन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरो राजन कुमार को प्रतिष्ठित आज का कर्मवीर पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनका चयन अवॉर्ड के सम्मानित निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया, जो इस क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों से प्रभावित थे। इस पुरूस्कार के लिए कई नामांकन प्राप्त हुए थे लेकिन राजन कुमार का काम उनकी नवीनता, नेतृत्व और सकारात्मक प्रभाव के लिए उल्लेखनीय रहा।
पुरस्कार विजेता के रूप में उन्हें ट्रॉफी और एक प्रमाण पत्र मिलेगा।इस मंच के माध्यम से उन्हें अपनी कहानी साझा करने और दूसरों को प्रेरित करने का अवसर भी मिला।

हीरो राजन कुमार ने इस सम्मान के लिए आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष को धन्यावाद दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरीय अनुभाग अभियंता ने अंडरपास पुल का किया पर्यवेक्षण।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...

प्रिन्स खान गिरोह का अपराधी गिरफ्तार।

धनबाद (झारखंड) : बरवाअड्डा थाना कांड सं. 11/26 के आरोपी सोनु दर्जी...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो...

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर...