Home झारखण्ड बाघमारा सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 23 यूनिट रक्त संग्रह
झारखण्डराज्य

बाघमारा सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 23 यूनिट रक्त संग्रह

Share
Share

धनबाद । स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ, डॉ शेखर चंद्रा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश चंद्र प्रकाश, प्रखंड लेखा प्रबंधक सन्नी लाल विद्यार्थी, लिपिक विनय कुमार, सहायक प्रेम शंकर, महेंद्र सिंह मीणा, अरविंद कुमार, राजेश निषाद, रामजीत शर्मा, संजय कुमार, सुमन पासवान, यूसुफ अंसारी एवं लायंस क्लब सेनिटेनियल बाघमारा के सदस्यों एवं आम जनों के द्वारा रक्त दान किया गया। शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर में भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद के कार्यकारी अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, कुमार मधुरेन्द्र सिंह, ब्लड बैंक धनबाद के राहुल कुमार, संजीव कुमार, अमृत कुमार एवं राजू महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...