Home झारखण्ड सदर अस्पताल में सोमवार को रहेंगे मनोरोग व ईएनटी स्पेशलिस्ट के साथ फिजियोथेरेपिस्ट
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में सोमवार को रहेंगे मनोरोग व ईएनटी स्पेशलिस्ट के साथ फिजियोथेरेपिस्ट

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सोमवार को सदर अस्पताल में मनोरोग व ईएनटी स्पेशलिस्ट के साथ फिजियोथेरेपिस्ट रहेंगे। वहीं मेडिसिन में डॉ पीके सिंह तथा डॉ शीला रहेंगे।

जबकि हड्डी रोग में डॉ मुकेश प्रसाद, सर्जरी में डॉ संजीव गोलाश, नेत्र में डॉ सरोजिनी मुर्मू, दंत रोग में डॉ अनुपमा, शिशु रोग में डॉ पल्लवी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग में डॉ अंजना कुमारी, फिजियोथेरेपी में डॉ दीपाली राय तथा ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ विजया बाला मुर्मू रहेंगे।

गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रुमा प्रसाद, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संध्या तिवारी तथा रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ विश्व भारती रहेंगे।

जेनरल इमर्जेंसी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ पीपी पांडेय, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ शीला तथा रात 9 बजे से मंगलवार सुबह 9 बजे तक डॉ राकेश रंजन रहेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles