Home झारखण्ड रोटी बैंक यूथ क्लब ने शुरू किया ‘₹1 थाली’ अभियान, अब धनबाद में कोई भूखा नहीं रहेगा
झारखण्डराज्य

रोटी बैंक यूथ क्लब ने शुरू किया ‘₹1 थाली’ अभियान, अब धनबाद में कोई भूखा नहीं रहेगा

Share
Share

धनबाद । पवित्र महालय के शुभ अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद ने आज ‘₹1 थाली’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन बिनोद बिहारी चौक पर ज़रूरतमंदों को मात्र एक रुपये में संपूर्ण भोजन थाली उपलब्ध कराई जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य शहर के उन लोगों तक भोजन पहुँचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण भरपेट खाना नहीं खा पाते हैं। मात्र ₹1 शुल्क लेकर यह पहल उनकी गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ समाज में साझा जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पर मुख्य अतिथि निदेशक सीएमसी हॉस्पिटल एवं युवा समाजसेवी रिंकू पाल ने इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि “भोजन हर इंसान का अधिकार है, विलासिता नहीं। रोटी बैंक यूथ क्लब का यह प्रयास निश्चित ही धनबाद को भूखमुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

पहले ही दिन स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और आने वाले दिनों में भोजन, सहयोग व समय देकर इस मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रोटी बैंक यूथ क्लब अब तक कई सामाजिक अभियानों में सक्रिय रहा है और ‘₹1 थाली’ इसकी सेवाओं की श्रृंखला में एक नया मील का पत्थर है। क्लब का लक्ष्य है कि आने वाले समय में यह अभियान धनबाद के अन्य हिस्सों तक भी विस्तारित हो। रोटी बैंक अध्यक्ष का रवि शेखर ने बताया कि हमारा उद्देश्य है हर एक उसे इंसान तक भोजन पहुंचाना जो एक समय तक का भोजन सही से नहीं कर पाते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सहयोगी और सक्रिय सदस्य नीलकमल खवास और सभी सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles