Home झारखण्ड जापान में चार्ली चैपलिन-2 का लाइव शो करके भारत लौटे हीरो राजन कुमार का भव्य स्वागत
झारखण्डराज्य

जापान में चार्ली चैपलिन-2 का लाइव शो करके भारत लौटे हीरो राजन कुमार का भव्य स्वागत

Share
Share

अब मुंगेर में अभिनेता राजन कुमार के शानदार स्वागत की तैयारी

दिल्ली । जापान में अपना 5355वां लाइव शो पूरा करके भारत लौटे हीरो राजन कुमार को एयरपोर्ट पर तिरंगा और गुलाब देकर सम्मानित किया गया। प्रशंसकों का प्यार देखकर हीरो राजन कुमार अभिभूत हो गए और उन्होंने जापान टोक्यो शो मे लोगों के समर्थन और आशीर्वाद के लिए सभी को धन्यवाद दिया। चार्ली चैपलिन-2 के रूप मे जापान में भी उन्होंने अपनी अद्भुत परफार्मिंग कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राजधानी दिल्ली में उनके स्वागत के बाद अब मुंगेर में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। जल्द ही वह मुंगेर पहुंचेगे और दुर्गापूजा मण्डली की हौसला अफजाई में लग जाएंगे।इस बार चार्ली चैपलिन-2 हीरो राजन कुमार अपने शहर मुंगेर में ही दुर्गापूजा का त्योहार मनाएंगे।राजन कुमार की यह उपलब्धी कहीं न कहीं उनके पैतृक गांव टेटिया बम्बर के लिए बहुत मायने रखती है। कला के माध्यम से भारत और जापान के रिश्तों में और गहराई लाने मे राजन कुमार जैसे कलाकारों का बड़ा योगदान होता है।

उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग टेटिया – बम्बर, मुंगेर में स्थित एक रास्ते का नाम है, जो उनकी प्रतिभा और योगदान को दर्शाता है। यह मार्ग टेटिया -बम्बर थाने के पास स्थित है और अब इस लोकप्रिय अभिनेता ने जापान में जाकर भी सफ़लता का परचम लहराया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...