Home झारखण्ड दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा यातायात नियंत्रण को लेकर एनसीसी के कैडेट करेंगे वोलेंटियर
झारखण्डराज्य

दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा यातायात नियंत्रण को लेकर एनसीसी के कैडेट करेंगे वोलेंटियर

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर ग्रामीण एसपी, एनसीसी के कमांडेंट तथा एसडीएम के साथ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने एनसीसी के पदाधिकारी से दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर संध्या के समय से एनसीसी के कैडेट द्वारा वोलेंटियर करने हेतु चर्चा की। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए एनसीसी कैडेट वॉलेंटियर के रूप में काम करेंगे। एनसीसी के कैडेट शहर के विभिन्न पंडालों, यातायात सिग्नलों पर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सहायता और नागरिक प्रशासन को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि वोलेंटियर करने वाले सभी एनसीसी के कैडेट को बेहतर कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें कीट भी उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने कहा की और भी कई संस्थान है जो इस कार्य में प्रशासन की मदद करना चाहते हैं उनकी की सहायता ली जाएगी।

बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, एसडीओ राजेश कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय झा तथा एनसीसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles