Home झारखण्ड 71 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी द्वारा बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया
झारखण्डराज्य

71 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी द्वारा बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया

Share
Share


मोतिहारी । 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी एवं कार्यक्षेत्र के सभी सीमा चौकियों में प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के उचित मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा 2025 का थीम “स्वच्छोत्सव”, जो उत्सव के उत्साह को स्वच्छता की जिम्मेदारी के साथ जोड़ता है,पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत “Ek Din, Ek Ghanta, Ek Saath” स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया I यह अभियान वाहिनी मुख्यालय स.सी.ब. पिपराकोठी के गेट से पिपरा कोठी चौक तथा वाहिनी के कार्यक्षेत्र के सभी वाह्य सीमा चौकियों में भी व्यापक साफ सफाई किया गया तथा कार्यक्रम में अधिकारियों व जवानों ने एक साथ मिलकर परिसर में एक घंटे का सामूहिक श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया । यह अभियान आस-पास के लोगो एवं सिस्टर एजेंसी तथा सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर पिपराकोठी चौक ,दुर्गा मंदिर ,सरकारी स्कूल तथा चौक के आस-पास के स्थानों की साफ सफाई एवम जमे हुए कचरे को विशेषकर सफाई कराई गई जिससे कचरे से होने वाली हानि को रोका जा सके । कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक उन्मूलन, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई गई। 71 वीं वाहिनी स.सी.ब. मोतिहारी के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि “स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।” सशस्त्र सीमा बल एक स्वच्छ, स्वस्थ और सतत भारत के निर्माण हेतु कटिबद्ध है और हर स्तर पर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।आइए मिलकर स्वच्छता को आदत बनाएं, आंदोलन नहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles