Home बिहार ‘स्वच्छता ही सेवा’ के सशक्त अभियान दूत और संदेशवाहक बन रहे हमारे बच्चे – गरिमा
बिहारराज्य

‘स्वच्छता ही सेवा’ के सशक्त अभियान दूत और संदेशवाहक बन रहे हमारे बच्चे – गरिमा

Share
Share

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जिसमें वेस्ट से आर्ट एग्जिबिशन अर्थात कचरे में से सर्वश्रेष्ठ कला प्रदर्शन प्रतियोगिता आयोजित

इससे पूर्व स्वच्छता ही सेवा अभियान पर आधारित जूनियर और सीनियर बैच की भाषण प्रतियोगिता का महापौर ने किया उद्घाटन

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि” स्वच्छता ही सेवा” के जारी अभियान के तहत ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ अर्थात कचरे में से सर्वश्रेष्ठ का कलात्मक विचार आधारित प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत कराते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि दो बैच अर्थात वर्ग 6 से 8 के लिए जूनियर और 9 से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए सीनियर बैच की प्रतियोगियों आयोजित की गई। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का एक अच्छा और उपयोगी तरीका है और यह सभी प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता कला दिखाने का मौका देता है।महापौर ने कहा कि मेरा मानना है कि स्वच्छता ही सेवा जैसे महत्वपूर्ण अभियान को परिणामदायक बनाने में हमारे बच्चे सशक्त अभियान के दूत और संदेशवाहक बन रहे हैं।इसके साथ ही महापौर ने बताया कि बीते 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरु होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस उपयोगी कार्यक्रम के जारी रोस्टर के तहत गुरुवार को भी विद्यार्थियों के उपरोक्त जूनियर और सीनियर बैच के विद्यार्थियों के बीच “स्वच्छता ही सेवा” के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसका आयोजन शाम में संपन्न हुआ।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...