Home झारखण्ड दुर्गा पूजा के बाद पंपु तलाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण होगा शुरू
झारखण्डराज्य

दुर्गा पूजा के बाद पंपु तलाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण होगा शुरू

Share
Share

धनबाद । शहर के मध्य भाग में स्थित विशाल पंपु तालाब का दुर्गा पूजा के बाद‌ साफ सफाई कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके बाद इसका सौंदर्यकरण आरंभ होगा। इसी सदर्भ में‌ रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक के साथ संयुक्त रूप से इसका निरीक्षण किया।

निरीक्षण का आरंभ पांडरपाला शमशेर नगर साइड से किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने तालाब के दूसरे छोर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि शहर के मध्य भाग में स्थित 72 एकड़ में फैले इस विशाल तालाब का दुर्गा पूजा के बाद सीमांकन और साफ सफाई कर नगर निगम द्वारा जीर्णोद्धार शुरू किया जाएगा। यह चरणबद्ध तरीके से होगा। जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles