Home मनोरंजन फिल्म “तुम बीन जीना नहीं” का ट्रेलर धनतेरस दीपावली पर आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज
मनोरंजन

फिल्म “तुम बीन जीना नहीं” का ट्रेलर धनतेरस दीपावली पर आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज

Share
Share

मुंबई । जयराजी फिल्म्स इंटरनेशनल एवं आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी व आर्या डिजिटल ओटीटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “तुम बीन जीना नहीं” का ट्रेलर धनतेरस दीपावली के मौके पर रिलीज होगी।भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू अभिनीत इस फिल्म में दर्शकों को चिंटू का एक्शन और रोमांस भरपूर देखने को मिलेगा।वहीं चिंटू का दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलेगा।प्रदीप पांडे अपने एक्शन, रोमांस और बेहतरीन डायलॉग के लिए जाने जाते हैं।इनकी भोजपुरी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं।
“तुम बीन जीना नहीं” में भी दर्शकों को प्रदीप पांडे चिंटू का एक अलग किरदार देखने को मिलेगा।चिंटू के साथ तीन अभिनेत्रियां आम्रपाली दुबे, प्रीति ध्यानी एवं प्रिया शर्मा ने काम किया।जबकि, अन्य सहयोगी कलाकार राजू सिंह माही, हीरा यादव, प्रेम दुबे, रोहन सिंह राजपूत, देव सिंह, उमेश सिंह ने भी अभिनय किया है।
प्रदीप पांडे चिंटू के तीन नायिकाओं की जोड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।वहीं खलनायकों के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा।फिल्म के निर्माता साधना सिंह एवं निर्देशक रितेश ठाकुर हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।जिसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में हैं और 1200 से भी अधिक फिल्में और वेब सीरीज हैं।साथ ही हॉलीवुड और साउथ की फिल्में हिंदी में भी हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...