Home झारखण्ड 40 मिठाई के नमूनों की स्पॉट पर की जांच, लगाया 29 हजार जुर्माना
झारखण्डराज्य

40 मिठाई के नमूनों की स्पॉट पर की जांच, लगाया 29 हजार जुर्माना

Share
Share

बलियापुर में एक दर्जन से अधिक मिठाई व किराना दुकानों का औचक निरीक्षण

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ राजा कुमार ने बलियापुर में एक दर्जन से अधिक मिठाई व किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी मिठाई दुकानों में रसगुल्ला, लड्डू, चटनी, पनीर, खोया एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की स्पॉट पर जांच की गई। जो खाद्य सामग्री जांच में विफल हुई उनको फेंकवाए गया और खाद्य कारोबारी पर जुर्माना किया गया।

इस क्रम में अरविंद स्वीट्स, कर्माटांड मोड़ को समोसा मसाला और लड्डू में अखाद्य रंग के उपयोग करने पर 15000 रुपए जुर्माना किया गया। गणपति स्वीट्स के परिसर में अत्यधिक गंदगी के कारण 10000 रुपए का जुर्माना किया गया।

जबकि आसनी स्वीट्स को अखाद्य रंग इस्तेमाल करने पर 2000 रुपए तथा मदन स्वीट्स को मिठाई में मृत तेलचट्टे पाए जाने के कारण 2000 रुपए जुर्माना किया गया और मिठाई फेकवा दिया गया। निरीक्षण में करीब 40 मिठाई के नमूनों की स्पॉट पर जांच की गई।

इस दौरान सभी को मिठाई बनाने के लिए रसोई को स्वच्छ रखने, केवल खाद्य रंगों का इस्तेमाल करने, हेयर कवर और एप्रन पहनने और पूरे परिसर में समय समय पर कीटनाशक का छिड़काव करवाने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही बताया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का अनुपालन नहीं करने पर कड़ी करवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बलियापुर थाना के पुलिस बल भी मौजूद थे।

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सामग्री में अपमिश्रण के विरुद्ध विशेष अभियान पूरे अक्टूबर माह तक चलाया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...