Home झारखण्ड घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के जिला कार्यालय में स्वर्गीय पुरण राय की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई
झारखण्डराज्य

घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के जिला कार्यालय में स्वर्गीय पुरण राय की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Share
Share

गोविंदपुर : धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड के गोसाईडीह स्थित घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के जिला कार्यालय में महासभा के प्रदेश प्रवक्ता स्वर्गीय पुरण राय की 5वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से महिला-पुरुष सहित समाज के सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने स्वर्गीय पुरण राय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
सभी वक्ताओं ने कहा कि स्व. पुरण राय एक मिलनसार, व्यक्ति एवं आंदोलनकारी और समाज के अग्रणी नेता थे, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल राय, संगठन मंत्री गोपाल राय, गंगाधर राय, मधुसूदन राय, रामकिशोर राय, शीतल राय, मनीष राय, विष्णु राय, संजय राय, बिट्टू राय, महादेव राय, शंकर राय, बीरबल राय, विष्णु राय, गायत्री देवी, ललित राय एवं सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...