Home झारखण्ड सत्य, ईमानदारी और सादगी का प्रतीक है राष्ट्रपिता का जीवन – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

सत्य, ईमानदारी और सादगी का प्रतीक है राष्ट्रपिता का जीवन – उपायुक्त

Share
Share

धनबाद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121 वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने गांधी सेवा सदन के पुस्तकालय को देखा। उन्होंने परिसर में गांधी म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

गांधी सेवा सदन से सभी पदाधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी। उन्होंने चरखा भी चलाया।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पूज्य बापू का जीवन और उनके आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनकी अहिंसक नीतियों, नैतिक आधारों, अद्भुत नेतृत्व क्षमता ने और अधिक लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने सभी धर्मों को एक समान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों-गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता अपने अहिंसा के सिद्धांत के लिए सार्वभौमिक रूप से पूजनीय हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण सविनय अवज्ञा का उपयोग करके भारत को आजादी दिलाई। उनका जीवन सत्य, ईमानदारी और सादगी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा इसी प्रकार मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। वे असाधारण इच्छाशक्ति वाले एक शानदार विचारक थे। जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों को बड़ी सरलता से न सिर्फ पार किया है बल्कि सभी के लिए प्रेरणा भी बने हैं। उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के लिए देश की आकांक्षाओं में उनके योगदान के लिए एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में माना जाता है।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, ट्राफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, धनबाद थाना के इंस्पेक्टर श्री राम नारायण ठाकुर, गांधी सेवा सदन के महामंत्री गोपालजी, खादी ग्रामोद्योग संघ के अभय कुमार चौधरी, विमलेश कुमार, किरण सिंह, विजय झा, वी.एन. सिंह, रिता लाला, पम्मी किशोर, रेणु सिन्हा, नागेन्द्र कुमार, सतेन्द्र राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...