Home झारखण्ड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
झारखण्डराज्य

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Share
Share

धनबाद । जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की।
सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उन्होंने सत्य, कर्तव्य, अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई। वह एक नेता ही नहीं बल्कि युग पुरुष थे।
श्री सिंह ने आगे कहा कि लाल बहादुर शास्त्री एक भारतीय राजनीतिक और स्वतंत्रता सेनानी थे।लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी का जीवन जिया और अपने प्रसिद्ध नारे “जय जवान जय किसान” से देश के किसानों और सैनिकों के महत्व पर जोर दिया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करने वाले में गुड्डू खान, शैलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, मंटू दास, बबलू दास, कामता पासवान, अजय कुमार पांडे, गोपाल कृष्ण चौधरी, देवेंद्र दुसाध, मधुसूदन सिंह चौधरी सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित।

धनबाद । राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से बुधवार को बौआ...

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,एसएसपी ने किया स्वागत।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश अपराध...