Home मनोरंजन थिएटर राइट्स के साथ लिया आर्या डिजिटल ने फिल्म “हमनी बानी ओम जय जगदीश” का ऑल इलेक्ट्रॉनिक एंड डिजिटल मीडिया राइट्स
मनोरंजन

थिएटर राइट्स के साथ लिया आर्या डिजिटल ने फिल्म “हमनी बानी ओम जय जगदीश” का ऑल इलेक्ट्रॉनिक एंड डिजिटल मीडिया राइट्स

Share
Share

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए भोजपुरी फिल्म “हमनी बानी ओम जय जगदीश” के ऑल इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया राइट्स लिया गया। कंपनी ने सारा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी उक्त फिल्म के थिएटर राइट्स के साथ सभी एक्सक्लूसिव ऑल इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया राइट्स लिया हैं।यह जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दिया गया।उन्होंने बताया कि एक साथ कई बड़ी फिल्मों के राइट्स लिए गए हैं।जिसका अपडेट एक – एक करके किया जाएगा।फिलहाल फिल्म “हमनी बानी ओम जय जगदीश” के अपडेट जारी हो रहे हैं।इससे पहले भी कई फिल्मों के अपडेट मीडिया के द्वारा दिया जा चुका हैं।ट्रेलर और गाने बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।वहीं पूरी फिल्म भी जल्दी ही रिलीज होगी।
फिल्म के मुख्य कलाकार सुपरस्टार अभिनेता एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन, अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद, राजू सिंह माही, प्रीति ध्यानी, संगीता तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, अजय सूर्यवंशी, बबलू खान, चंदन सिंह, प्रेम दुबे एवं अन्य है।
फिल्म की कहानी पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा हैं।मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म को सभी देखें, जुड़े हुए पूरी टीम की यहीं कामना हैं।इस फिल्म के निर्मात्री अनुकृति जागेटिया एवं निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी, सह निर्माता पुलकित देव पूरा हैं।
बता दें आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।अभी तक 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में, 1200 से अधिक वेब सीरीज और फिल्में व हॉलीवुड एवं साउथ की फिल्में हिंदी में आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...