Home Breaking News Top News बर्ड फ्लूः 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला में पर्यटकों के आने पर पाबंदी
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

बर्ड फ्लूः 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला में पर्यटकों के आने पर पाबंदी

Share
Share

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू का कहर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला दिल्ली के लाल किले से सामने आया है। जहां मृत पाए गए 15 कौओ के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक कौओं की मौत के बाद सैंपल जलधंर और भोपाल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में 25 कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले को आम जनता की आवाजाही के लिए बंद करने के निर्देश दिया है। लालकिला घूमने आए पर्यटकों को संक्रमण से बचाने, और बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर, लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर 19 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला को हर साल बंद किया जाता है, लेकिन बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इसे पहले ही बंद कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...