Home दिल्ली उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

Share
Share

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने संविधान सदन में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा तथा जन सशक्‍तीकरण के प्रबल समर्थक के रूप में उभरे : उपराष्ट्रपति

मुझे उन्नीस वर्ष की आयु में संपूर्ण क्रांति के उनके आह्वान में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मैंने पूरे जोश के साथ इसमें भाग लिया : उपराष्ट्रपति


नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को संविधान सदन में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।उपराष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आपातकाल के दौरान भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अधिनायकवाद के विरुद्ध एक ऐतिहासिक जन आंदोलन का नेतृत्व किया और ‘संपूर्ण क्रांति’ का आह्वान किया, जिसने लाखों लोगों को लोकतंत्र, नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

सी. पी. राधाकृष्णन ने साझा किया कि उन्हें उन्नीस वर्ष की आयु में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के आह्वान में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उन्होंने पूरे जोश के साथ इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा लोगों के सशक्तीकरण के एक प्रबल समर्थक के रूप में उभरे।उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज दोपहर बाद उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत रत्न लोक नायक जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...