Home Breaking News Top News गणतंत्र दिवस : आईटीबीपी का विशेष डॉग स्क्वॉड कर रहा है राजपथ की रखवाली
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

गणतंत्र दिवस : आईटीबीपी का विशेष डॉग स्क्वॉड कर रहा है राजपथ की रखवाली

Share
Share

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का के-9 दस्ता इंडिया गेट और राजपथ के साथ सभी सम्बंधित क्षेत्रों की कड़ी निगरानी कर रहा है।

बता दें कि पिछले कई वर्षों से आईटीबीपी के ये विशेष रूप से प्रशिक्षित श्वान दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कई बड़े आयोजनों में एंटी सबोटाज के लिए प्रयुक्त किये जाते रहे हैं और इनकी विश्वसनीयता अद्वितीय रही है।

आईटीबीपी दिल्ली पुलिस को कई मौकों पर अपने के-9 डॉग्स की सेवाएं उपलब्ध कराती रही है और यह सभी बलों में सबसे ज्यादा के-9 श्वान सेवाएं प्रदान करने वाला बल है। पूर्व में भी कई विशेष मौकों जैसे विदेशी राजनयिकों और राष्ट्राध्यक्षों की दिल्ली यात्रा के समय इन श्वानों को सुरक्षा कर्तव्यों में नियुक्त किया गया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...