Home मनोरंजन भोजपुरी का पहला व नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म “आर्या डिजिटल” पर 23 अक्टूबर को देखें फिल्म “4 फेरे 7 वचन” का ट्रेलर
मनोरंजन

भोजपुरी का पहला व नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म “आर्या डिजिटल” पर 23 अक्टूबर को देखें फिल्म “4 फेरे 7 वचन” का ट्रेलर

Share
Share

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म “4 फेरे 7 वचन” का ट्रेलर आगामी 23 अक्टूबर को भोजपुरी का पहला व नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म “आर्या डिजिटल” पर रिलीज किया जाएगा।बता दें कि ऑल इलेक्ट्रॉनिक एंड डिजिटल मीडिया राइट्स आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कंपनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ही लिया गया हैं।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दिया गया।
फिल्म 4 फेरे 7 वचन में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह एवं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद ने अभिनय किया हैं।साथ ही भोजपुरी फिल्म जगत के अन्य प्रमुख कलाकार भी दिखेंगे।
निरहुआ की फिल्में उनके किरदार और कहानी को लेकर विशेष रूप से चर्चा में रहती हैं।निरहुआ अपने अभिनय, किरदार और कहानी के दम पर ही भोजपुरी सुपरस्टार नायक हैं। इनकी फिल्मों की विशेषता पारिवारिक और संदेशात्मक होती हैं।जिसमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता हैं और इनकी कहानी लोगों को आम जिंदगी से जुड़ी होती हैं।जो समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी से जुड़ी प्रतीत होती हैं।इस वजह से दर्शक निरहुआ की फिल्में ज्यादा पसंद करते हैं।
4 फेरे 7 वचन की कहानी भी कुछ ऐसी ही हैं।जो दर्शकों का मनोरंजन करेगी एवं इस फिल्म में भी सामाजिक संदेश हैं।निरहुआ और अक्षरा सिंह पति पत्नी के किरदार में हैं।वहीं आम्रपाली दुबे का किरदार एक आईपीएस अफसर का हैं।जबकि, आदर्श आनंद एक युवक के किरदार की भूमिका में हैं।जो महत्वपूर्ण हैं।अन्य प्रमुख कलाकार कुणाल लैंसर, शिवा शर्मा, पुष्पेंद्र राय, चंद्रकांत, सुनील यादव, रुद्र तिवारी एवं अन्य हैं।लेखक व निर्देशक संतोष मिश्रा, निर्माता प्रदीप पांडे एवं सुरेन्द्र कुमार हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...