Home झारखण्ड सदर अस्पताल को एसबीआई ने प्रदान की एम्बुलेंस
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल को एसबीआई ने प्रदान की एम्बुलेंस

Share
Share

धनबाद । स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सोमवार को सदर अस्पताल को एक एंबुलेंस प्रदान की।

इस अवसर पर एसबीआई पटना सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी ने कहा कि बैंक सीएसआर के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करती है। इसके तहत सदर अस्पताल को एंबुलेंस प्रदान की है।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि एंबुलेंस मिलने से सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को इसका लाभ दिया जाएगा।

मौके पर एसबीआई के महाप्रबंधक झारखंड नेटवर्क विवेक कुमार जायसवाल, डीजीएम विजय कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार, डॉ सुनिल कुमार, एसबीआई के रीजनल मैनेजर मीनाक्षी, हीरापुर ब्रांच के प्रबंधक राहुल कुमार, सरायढेला ब्रांच के देवेश पती सहाय, बलियापुर ब्रांच के अभीनीत कुमार गौतम के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles