Home झारखण्ड सदर अस्पताल में 11 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन संपन्न
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में 11 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन संपन्न

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद के सदर अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शुरू किया गया है। सोमवार को फेको पद्धति जैसी आधुनिक तकनीक से 11 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि आज यासिन अंसारी, चुड़ाकी मंझियाईन, लखन मुर्मू, मुनीलाल मांझी, गायत्री देवी, सुरेश हांसदा, रुमी खातून, अमल रतन, वाती देवी, अब्दुल नादिर व रामपद कुंभकार का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने बताया कि यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनसाधारण के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जिले के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विशेष लाभ मिलेगा।

यह सुविधा उपायुक्त के मार्गदर्शन और सहयोग तथा अस्पताल की कुशल चिकित्सीय टीम के सामूहिक प्रयास से किया जा रहा है।

वहीं सदर अस्पताल प्रबंधन ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और नियमित रूप से अपनी आँखों की जाँच कराएँ। निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अपना आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड का जेरोक्स, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाईल नम्बर लेकर सदर अस्पताल आए। वहीं रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए के मोबाइल नंबर 9431975009, 8102774540 पर संपर्क करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles