Home झारखण्ड सितम्बर माह में धनबाद पुलिस द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियों की बिंदुवार समीक्षा की गई
झारखण्डराज्य

सितम्बर माह में धनबाद पुलिस द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियों की बिंदुवार समीक्षा की गई

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार 14 अक्टूबर को सितंबर माह से संबंधित मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में किया गया।

बैठक के दौरान विगत सितम्बर माह में धनबाद पुलिस द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

एसएसपी के निर्देशानुसार विगत सितम्बर माह में किए गए कार्य एवं उपलब्धियां इस प्रकार रही –

  1. सितम्बर माह में पूरे जिले में कुल 708 काण्ड निष्पादित किए गए
  2. उक्त निष्पादन के बाद जिले में लंबित कांडों की संख्या घटकर 2488 हो गई है।
  3. दिसम्बर माह के अंत तक कुल लंबित कांड की संख्या को दो हजार से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
  4. सभी थाना प्रभारी को सम्बन्धित थाना क्षेत्र में सक्रिय सभी अपराधी की प्रोफाइल डायरी बनाने का निर्देश दिया गया। डायरी में अपराधी की पुरी कुंडली मौजूद रहेगी।
  5. सभी थाना क्षेत्र में संचालित साइबर कैफ़े और CSP संचालकों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाएगा। इन केंद्रों से होने वाले पैसो के ट्रांजैक्शन की पुरी जानकारी थाना को मुहैया कराना होगा। पैसे ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करना साइबर कैफ़े और CSP संचालकों के लिए अनिवार्य होगा।
  6. कुर्की व वारंट के निष्पादन में भी विगत माह में बेहतर कार्य किया गया और परिणाम संतोषजनक रहा।
  7. सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों क पालन हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों के जांच अभियान को और भी तेज करने का निर्देश दिया गया है। बाइक पर सवार दोनों यात्री के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य है, लापरवाही करने वालों से जुर्माना वसूलते हुए कार्रवाई भी की जाएगी।

फैंसी नंबर प्लेट, ब्लिंकर, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेस व पुलिस लिखे गाड़ियों की जांच, मानव अधिकार व अन्य संगठन का नाम लिखने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान, काला शीशा या ब्लैक फिल्म, बाइक पर ट्रिपल राइड समेत अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया गया।

वाहन जांच के दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ चालान काटे जाने के बाद भी जिन लोगों ने जुर्माना नही भरा है वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके वाहन का निबंधन व ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया गया है।

  1. एसएसपी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता की वजह से सितम्बर माह में कोई भी बड़ी वारदात नही हुई है। उन्होंने संगठित अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया।
  2. सितम्बर महीने में बाइक चोरी, लूट, चोरी व गृह भेदन समेत अन्य अपराधों में कमी दर्ज की गई है।
  3. दिवाली व छठ पर्व के मद्देनज़र सभी थाना को रात्रि गशत और अधिक बढ़ाने और विशेष चौकसी का निर्देश दिया गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी विशेष निगरानी रहेगी।
  4. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारी को स्पष्ट कहा कि थाना मे आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधि अनुसार अविलम्ब कार्रवाई करते हुए सभी मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करें। थाना परिसर को साफ सुथरा व व्यवस्थित रखने का भी निर्देश दिया गया।
  5. उन्होंने जनता से यातायात नियमों के पालन का अपील करते हुए अपराध या अपरशियों से जुड़े किसी भी तरह की आवश्यक सूचना पुलिस को तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
  6. एसएसपी ने किसी भी गिरोह या अपराधी द्वारा मिले धमकी पर रंगदारी नही देने की अपील करते हुए मामले की सूचना पुलिस को तत्काल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी कारोबारी किसी भी तरह से अपराधी को पैसे देगा या फिर अन्य तरीके से मदद करेगा तो उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
  7. उन्होंने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए थाना क्षेत्र ने पुलिस गशत के दौरान विशेष निगरानी रखने को कहा।

समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार के साथ ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के साथ सभी डीएसपी, सभी एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी के अलावा विभिन्न शाखा के प्रभारी भी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...