Home झारखण्ड कुख्यात अपराधी भानु मांझी गिरफ्तार
झारखण्डराज्य

कुख्यात अपराधी भानु मांझी गिरफ्तार

Share
Share

धनबाद । मंगलवार 14 अक्टूबर की रात्रि को धनबाद पुलिस को सूचना मिली कि भानु मांझी गिरोह के सदस्य पुनः घटना कारित करने के लिये हरवे हथियार के साथ धनबाद आये हुए है। धनबाद पुलिस द्वारा वाहन/एंटी क्राईम चेकिंग प्रारंभ किया गया।इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जो राजगंज से शक्ति चौक की ओर आ रहा था। पुलिस के द्वारा रुकने का ईशारा करने पर वह मोटरसाईकल से कुदकर पुलिस को लक्षित कर गोली चलाया।पुलिस द्वारा धैर्यपूर्वक अपना परिचय देते हुए उस व्यक्ति को आत्मसमर्पण के लिए आवाज दिया गया। पुलिस द्वारा अपना परिचय देने के बाद पुनः पुलिस को लक्षित कर दो राउण्ड फायर किया गया।पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कर्रवाई करते हुए एक राउण्ड गोली चलाया गया एवं एसओपी का अनुपलान करते हुए पूरी सतर्कता के साथ पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला।जिसके बायें पैर में गोली लगी हुई थी और उसके हाथ में एक प्रतिबंधित देशी पिस्टल था।पुलिस द्वारा जख्मी व्यक्ति को सुरक्षा घेरे में लेकर पिस्टल को उसके कब्जे से दूर कर उसे ईलाज हेतु पुलिस के साथ नजदिकी अस्पताल भेजा गया। पुछ-ताछ के क्रम में घायल व्यक्ति की पहचान जमशेदपुर निवासी भानु मांझी के रुप में हुई। जो प्रिन्स खान एवं सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मैजर के गिरोह के शुटर के रुप में काम करता है।इस संबंध में बीएनएस एवं आयुध अधिनियम के सुसंगत धाराओं में तेतुलमारी थाना कांड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...