Home बिहार कला रत्न सम्मान से सम्मानित हुए हीरो राजन कुमार
बिहारमनोरंजनराज्य

कला रत्न सम्मान से सम्मानित हुए हीरो राजन कुमार

Share
Share

समस्तीपुर (बिहार) । विजुअल आर्ट फाउंडेशन (दलसिंहसराय) द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार को कला रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कमाल की बात रही कि हीरो राजन कुमार ने बतौर मंच संचालक अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। इस अवसर पर पद्मश्री शांति देवी ने उद्घाटन किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष और प्रख्यात चित्रकार डा. सुनील कुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों और कला प्रेमियों ने भाग लिया। चार्ली चैपलिन द्वितीय को विश्व मंच पर उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए कला रत्न 2025 से सम्मानित किया गया।

हीरो राजन कुमार द्वारा व्यक्त किए गए आभार के साथ, यह आयोजन निश्चित रूप से एक यादगार अनुभव बना।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...