Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई नियुक्ति समिति की बैठक
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई नियुक्ति समिति की बैठक

Share
Share

धनबाद । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रखंड समन्वयक एवं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर का सेवा अवधि विस्तार हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नियुक्ति समिति की बैठक समाहरणाल स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, उनके अधूरे आवास कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग कराते हुए कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए।

वहीं प्रखंड समन्वयक एवं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर का सेवा अवधि विस्तार पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा की कार्य संतोषजनक नही है जिस कारण 1 माह बाद फिर से नियुक्ति समिति की बैठक की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मी को अपने अपने कार्य को निष्ठापूर्वक कर प्रधानमंत्री आवास योजना को धनबाद जिला को राज्य में अच्छे स्थान ले जाने हेतु निर्देशित किया। जिसके उपरांत उनके अवधि विस्तार को स्वीकृति दी जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीआईओ सुनीता तुलसियान, जिला समन्वयक सुशांत कुमार समेत अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...