Home Breaking News Top News मुरादाबाद  : ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, लाखों रूपये की नशीली दवाइयां बरामद
Top Newsउत्तर प्रदेशजुर्म

मुरादाबाद  : ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, लाखों रूपये की नशीली दवाइयां बरामद

Share
Share

मुरादाबाद। जिले के वासी नगर क्षेत्र में ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर लाखों रुपये की नशीली दवाइयां बरामद की है। मेडिकल स्टोर को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

मामले को लेकर टीम इंचार्ज ने बताया कि ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है जो नशीली दवाइयों के कारोबार में लिप्त है। जानकारी मिलने पर वासी नगर गली नंबर 2 में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। जांच में ये भी सामने आया है कि मेडिकल स्टोर बगैर किसी लाइसेंस के चलाया जा रहा था।

ड्रग विभाग की तरफ से छापेमारी की जानकारी मिलते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। वारसी नगर में चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर से विभाग ने 6 दवाओं के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके साथ  ही मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुगलपुरा थाने में मुकदमा भी दर्ज  कराया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...