Home झारखण्ड छात्र नेता राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में वोकेशनल कोर्सेज के दर्जनों छात्र बीबीएमकेयू परीक्षा नियंत्रक से मिले
झारखण्डराजनीतिराज्य

छात्र नेता राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में वोकेशनल कोर्सेज के दर्जनों छात्र बीबीएमकेयू परीक्षा नियंत्रक से मिले

Share
Share

धनबाद । शुक्रवार को आजसू छात्र संघ के छात्र नेता राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में वोकेशनल कोर्सेज के दर्जनों छात्र बीबीएमकेयू परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह से मिले।मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विशाल महतो एवं छात्र नेता विक्की कुमार भी मौजूद रहे।

राजवर्धन ने बताया कि वोकेशनल कोर्सेज का सत्र बहुत देरी चल रहा है। जिसमे सेमेस्टर 03 ओर सेमेस्टर 06 के परीक्षा का परिणाम जारी अभी तक नही हुआ है, जबकि रेगुलर छात्रों का रिजल्ट जारी हो गया है।

सेमेस्टर – 02 की परीक्षा फॉर्म भरे जाने के 2 महीने बीते जाने के बाद भी परीक्षा आयोजित नही हुई है। जबकि रेगुलर की परीक्षा खत्म होने को है।

ऐसे में वोकेशनल कोर्सेज के सत्र समय पर संपूर्ण नही होता है,तो कई प्रतियोगिता के परीक्षाओं से वंचित हो जाएंगे।
जिसको ध्यान में रखते हुए आजसू छात्र संघ के द्वारा लंबित सेमेस्टर 3 ओर 6 के रिजल्ट अविलंब जारी करने की मांग और सेमेस्टर 2 की परीक्षा जल्द आयोजित करने के साथ – साथ सत्र को नियमित करने की मांग की गई।
जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने सेमेस्टर 6 के परीक्षा का रिजल्ट एक दो दिनों में और सेमेस्टर 3 का रिजल्ट 01 नवंबर तक जारी करने का आश्वासन दिया और नवंबर के पहले सप्ताह से सेमेस्टर – 2 की परीक्षा आयोजित करने और सत्र को नियमित करने का हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

मोके पर छात्र नेता रौनक राज, हर्ष सिंह, अंकित कुमार, सुमित रंजन, आकाश दीक्षित, सिद्धार्थ सिंह, साक्षी कुमारी, नितिन कुमार, विशाल यादव, सागर कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles