Home Breaking News Top News देवरिया :  जमीन के विवाद में दबंगो ने बुजुर्ग को लाठी डंडों से पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल 
Top Newsउत्तर प्रदेशजुर्म

देवरिया :  जमीन के विवाद में दबंगो ने बुजुर्ग को लाठी डंडों से पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल 

Share
Share

देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर टिकैत में जमीन के विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से वृद्ध के पिटाई कर दी। पिटाई करते समय किसी ने मामले की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में  पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि मोतीपुर चिकैत गांद में दो पक्षों में जमीन को काफी दिनों से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर बुधवार को दोनें पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग रामनरेश राय की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने बृहस्पतिवार को मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिए। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...