Home Aaryaa News आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के सभी कर्मचारियों को मिला दीपावली का उपहार
Aaryaa Newsमनोरंजन

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के सभी कर्मचारियों को मिला दीपावली का उपहार

Share
Share

मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी धनतेरस व दीपावली की बधाई

नई दिल्ली । आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने सभी कर्मचारियों को दीपावली का शुभकामना उपहार प्रदान किया। जिससे सभी कर्मियों में खुशी है एवं इसके लिए सभी ने धन्यवाद दिया।नोएडा स्थित कार्यालय सहित विभिन्न राज्यों के कर्मियों को दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दीपावली की शुभकामना संदेश के साथ उपहार भी भेजा।
कर्मियों ने बताया कि मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश सर कभी भी पर्व त्यौहार में हम सभी का मान सम्मान करना नहीं भूलते हैं।हमें लगता ही नहीं हैं कि हम इनके लिए काम करते हैं।बल्कि, यह जताते हैं कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं।आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी एक परिवार हैं।जिसमें हम सभी जुड़ कर बेहतर करने का एक प्रयास करते हैं।सभी कर्मियों ने मैनेजिंग डायरेक्टर को धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया।
वहीं दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने कहा कि आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी आज जो भी हैं, अब इनकी मेहनत और दर्शकों का प्यार आशीर्वाद हैं।जिसकी बदौलत आज डिजिटल प्लेटफॉर्म से लेकर सैटेलाइट तक पहुंच होने वाली हैं।आज आर्या डिजिटल भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।यूट्यूब पर कई चैनल्स हैं एवं सैटेलाइट चैनल का लक्ष्य भी जल्दी ही साकार होने वाला हैं।कंपनी को आगे बढ़ाने में इनका योगदान हैं।अभी पॉडकास्ट स्टूडियो भी हो गया हैं और आगे प्रिंट मीडिया की भी योजना हैं।फिलहाल न्यूज चैनल, ओटीटी और सैटेलाइट चैनल का काम चल रहा हैं।भविष्य में कंपनी की कई योजनाएं हैं, जो धीरे – धीरे पूर्ण होगी और सभी को इसकी जानकारी प्राप्त होगी।आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी सदैव जनहित, राज्यहित और देशहित में हमेशा सक्रिय रहेगी एवं अपना योगदान राष्ट्र की उन्नति में देने का कार्य करेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...