Home झारखण्ड कार्यक्रम धनबाद के जांबाज को लेकर बैठक आयोजित
झारखण्डराज्य

कार्यक्रम धनबाद के जांबाज को लेकर बैठक आयोजित

Share
Share

धनबाद : तय कार्यक्रम के तहत मिशन एयरपोर्ट धनबाद के नया बाजार स्थित कार्यालय में आगामी 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम धनबाद के जांबाज को लेकर बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक रवीन्द्र सिंह ने की एवं संचालन विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े सुनील कुमार ने किया।मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के सचिव अनिल कुमार जैन ने बैठक के उद्देश्य और कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि धनबाद के लोग बहुत मेहनती हैं और अथक प्रयास करते हैं।मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह का सपना है कि जो लोग भी अपना काम करते हुए समाज कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।हम धनबाद वासी अच्छे लोगों का सम्मान करते हैं।यह दिखाना भी चाहिए।पंकज वाल्मीकि ने कहा कि यह बहुत ही सुन्दर और सराहनीय पहल है।समाज के छुपे रुस्तम को खोज कर उनका हौसला अफजाई करना बहुत जरूरी है।जय कुमार ने कहा कि धनबाद के जांबाज कार्यक्रम से धनबाद के बच्चों को रोल मॉडल मिलेगा।जिसका वे अनुसरण कर सकेंगे।
महिला नेत्री फिरदौस खान ने कहा कि भाषण देने और जमीन पर काम करने में बहुत फर्क होता है।आज कई लोग मेयर पद का चुनाव लड़ने का इरादा जता रहे हैं।अगर कोई उनसे पूछे कि पिछले 5 साल में आपने – अपने पैसे से क्या समाज सेवा की हैं और अगले 5 साल में अपने पैसे से क्या समाज सेवा करने के इच्छुक हैं? पता चलेगा एक दो लोग ही मेयर पद का चुनाव लड़ पाएंगे। इसके लिए जनता को जागने की जरूरत है।
अशोक कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद के जांबाज कार्यक्रम से समाज के हर वर्ग को जुड़ना होगा।हम सब मिलकर इसके लिए प्रयास करेंगे।तभी हमारा धनबाद दमदार धनबाद बनेगा।
मो. अरशद ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को आने के लिए धन्यवाद दिया।सभी से निवेदन है कि धनबाद के जांबाज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाए और मार्गदर्शन प्रदान करें।बैठक में सदस्य जुबिन मेहता, सोनिया जैन, आलोक चटर्जी, रविंद्र सिंह, सुनील सिंह , रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...