Home झारखण्ड आरएसएस कार्यकर्ता घर – घर जाकर करेंगे जनसंपर्क
झारखण्डराज्य

आरएसएस कार्यकर्ता घर – घर जाकर करेंगे जनसंपर्क

Share
Share

कतरास : गुरुवार को सिजुआ के नया श्याम बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक बैठक की गई। जिसमें संघ शताब्दी वर्ष के तय 7 कार्यक्रमों में आगामी कार्यक्रम ‘गृह संपर्क’ को लेकर चर्चा हुई। आगामी 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा से संघ के कार्यकर्ता समूह बनाकर घर-घर जाकर जन संपर्क करेंगे।संपर्क का माध्यम संघ साहित्य एवं पत्रक रहेगा।शीर्षक ‘आओ बनाएँ समर्थ भारत’ पत्रक नि:शुल्क घर-घर में देंगे। जिसमें संगठन और सेवा के 100 वर्ष, संघ स्थापना, व्यक्ति निर्माण की कार्यपद्धति, संघ कार्य का विस्तार, सेवा कार्य, पंच परिवर्तन का विषय- सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व. आधारित जीवन एंव नागरिक कर्तव्य बोध के साथ ही पत्रक में समाज के बीच काम करने वाले सज्जन शक्ति एवं संगठनों से आह्वान किया गया है। वह विषय भी पत्रक में अंकित हैं।
मौके पर संघ के धनबाद विभाग सह कार्यवाह पंकज सिंह ने कहा कि ‘संघ संघर्ष से समर्थन की ओर बढ़ते हुए 100 वर्ष की लंबी यात्रा पार कर चुका है। जहां संघ का कभी उपहास व विरोध होता था।अब समाज का पूर्ण समर्थन मिलने लगा हैं।आज संघ से समाज की अपेक्षाएं बढ़ी है।पर समाज के बीच रहने वाले कुछ लोग जो संघ को ठीक से नहीं जानते फिर भी समाज के बीच संघ के बारे में भ्रम उत्पन्न कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। वैसे लोग संघ साहित्य की जानकारी लेंगे।संघ के करीब आने का प्रयास करेंगे तो उनकी शेष दुविधाएं दूर होगी और उनका भी समर्थन आगे मिलने वाला है। संघ की दृष्टि में राष्ट्र प्रथम है और देश हित को छोड़कर संघ कभी भी किसी चीज से समझौता कर नहीं सकता हैं।बैठक में मंदिर के संचालक रामजी रवानी, नगर कार्यवाह चंदन गुप्ता, सह कार्यवाह छोटू गुप्ता सहित आस पास के गांव के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...