Home झारखण्ड एक ही दिन तीन सडक दुर्घटना : एक की मौत, दो घायल
झारखण्डराज्य

एक ही दिन तीन सडक दुर्घटना : एक की मौत, दो घायल

Share
Share

कही दोपहिया तो कही चार पहिया वाहनों में हुयी टक्कर, आठ लेन सडक बनता जा रहा हैं मौत की सडक

आठ लेन सडक दुर्अघटना : आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में किया तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

धनबाद : आठ लेन मौत का सड़क बनते जा रहा हैं, ऐसा इसलिए कहा जा सकता हैं क्योंकि आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।शुक्रवार भी देर शाम में नावाडीह के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।जिसमें एक युवक नंदू राय की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल कर्मियों के कथित व्यवहार से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस का शीशा फोड़ डाला।

स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया। इस दौरान अस्पताल से लेकर आठ लेन तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इधर, आठ लेन पर ही एक और हादसा हुआ, जब खड़ी स्कॉर्पियो को पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक और स्कॉर्पियो उसकी चपेट में आ गई।

वहीं ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़की बौआ बांसमुड़ी के समीप भी दो बाईकों में टक्कर हुई।इस घटना में चार लोग घायल हुए।जो दोनों बाइक में सवार थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...