Home झारखण्ड सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Share
Share

धनबाद : गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने गोमो के जीतपुर, बिशनपुर एवं रतनपुर स्थित श्मशान काली छठ घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी व पहुंच मार्ग की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया।स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से भी अवगत कराया।

इसके उपरांत सुभाष रवानी ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से दूरभाष पर बातचीत कर निरीक्षण की पूरी जानकारी साझा की। सांसद ने आश्वासन दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों की मरम्मत, सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं सुभाष रवानी ने रेलवे क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर रेलवे सहायक अभियंता विनोद कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की।

इस अवसर पर कपिल सिंह, रामचंद्र ठाकुर, सैंकी गुप्ता, संजय यादव, सुनील महतो सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...