Home Breaking News सिद्धार्थनगर : विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाल नेताजी को किया नमन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

सिद्धार्थनगर : विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाल नेताजी को किया नमन

Share
Share

सिद्धार्थनगर। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125 जयंती के मौके पर शनिवार को तिरंगा समिति ने जिले में विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्री निकाली। 15 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में मोहाना चौराहे से शुरू होकर जिला मुख्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बता दें कि इससे पहले गोरखपुर में नेताजी की जयंती के मौके पर साल 2020 में 13 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाल गई थी। अब उसी तिरंगा समिति ने सिद्धार्थनगर में 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर नया विश्व रिकार्ड बनाया है।
तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में यह विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा है। इसके पहले गोरखपुर में 13 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। आज जनपद सिद्धार्थनगर में जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रमेश वर्मा उमेश यादव, सत्यनारायण कसौधन, विजय प्रजापति, सत्यम उपाध्याय समेत सभी स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AWS आउटेज : Amazon, Snapchat, Perplexity समेत दर्जनों प्लेटफॉर्म हुए प्रभावित

Amazon Web Services (AWS) में हुई गड़बड़ी के कारण Amazon, Prime Video,...

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...