Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक का निरीक्षण

Share
Share

सभी मशीनों को दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश

सुविधाओं से सुसज्जित मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन की शीघ्र की जाएगी व्यवस्था

स्टोरेज में रखने से पहले रक्त में संक्रामक बीमारी की जाँच करने का निर्देश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के ब्लड बैंक का निरीक्षण किया।

उन्होंने ब्लड बैंक में लगी सभी मशीनों और उपकरणों की बारीकी से जाँच की। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि यह निरीक्षण राज्य स्तर से चल रही निगरानी (मॉनिटरिंग) की एक कड़ी है।

साथ ही बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड स्टोरेज मशीनें उत्कृष्ट राज्य स्तरीय हैं, लेकिन वर्षों से लगातार उपयोग में होने के कारण उनमें आई छोटी-मोटी तकनीकी खराबी का मूल्यांकन कर उसको शीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया है।‌

उन्होंने ब्लड स्टोरेज और रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया में सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि जिले में चल रहे सभी ब्लड यूनिटों का व्यापक आकलन किया जाएगा और आकलन के दौरान पाई गई कमियों को यदि जिला स्तर पर ठीक किया जा सकता है, तो उन्हें तुरंत ठीक किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रक्तदान से पहले शुरुआती काउंसलिंग से लेकर जाँच प्रक्रिया तक, हर चरण की गहन जाँच की जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि रक्त को स्टोरेज के लिए रखने से पहले उसमें किसी भी संक्रामक बीमारी की जाँच अनिवार्य रूप से हो।

वहीं रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ने कहा कि धनबाद में जल्द ही उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित एक मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन की व्यवस्था की जाएगी। यह एक बड़ी गाड़ी होगी, जिसमें गाड़ी के अंदर ही रक्तदान करने की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी। इस चलते-फिरते वैन के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर रक्त संग्रह करना आसान होगा। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने कहा कि ब्लड डोनेशन कैंपों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा अति आवश्यक है। साथ ही सभी निजी अस्पतालों को भी नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही कहा कि सरकार का निर्देश है कि ब्लड डोनेशन कैंप नियमानुसार ही लगेंगे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और मानवीय जीवन (ह्यूमन लाइफ) से जुड़ा यह काम व्यापार (बिजनेस) न बन जाए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके गिंदौरिया, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ बीके पांडेय, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ चंद्रशेखर सुमन, गायनी विभाग की एचओडी डॉ राजलक्ष्मी तुबीद व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...