Home राज्य कोल्हान के आदिवासियों पर लाठीचार्ज, सरकार के क्रूर चेहरे को करती हैं उजागर – देवेन्द्र नाथ महतो
राज्यझारखण्ड

कोल्हान के आदिवासियों पर लाठीचार्ज, सरकार के क्रूर चेहरे को करती हैं उजागर – देवेन्द्र नाथ महतो

Share
Share

पूर्वी सिंहभूम । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा घाटशिला के आकाशदीप होटल में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।मीडिया को संबोधित करते हुए चुनाव संयोजक देवेन्द्रनाथ महतो ने बताया कि वर्तमान समय में सरकार के द्वारा आदिवासियों को कुचला जा रहा है। कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा के ततंबो चौक में आदिवासियों द्वारा नौ एंट्री लागू करने की मांग को लेकर संवैधानिक आंदोलन पर जिस निर्मम तरीके से पुलिसिया कार्रवाई की गई?लाठियाँ बरसाई गई, आंसू गैस दागा गया। झूठा एफआईआर किया गया। 17 आदमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और कई लोगों के लापता होने की सूचना है।यह घटना सरकार के क्रूर चेहरे को उजागर करती है।जिसका उन्होंने कड़ी निंदा की हैं।
चाईबासा में बड़ी वाहनों की एंट्री से सड़क दुर्घटना से पिछले एक साल के अंतर्गत लगभग 154 लोगों की मौत हो चुकी है, पिछले 10 दिनों के अंदर 4 लोगों की मौत हो चुकी है और लोग पूरी तरह से भयभीत हैं।ऐसे में तत्काल नो एंट्री लागू करने की मांग की जा रही हैं।

आगे देवेंद्रनाथ महतो ने मांग किया कि संवैधानिक आंदोलन करने वाले आदिवासियों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई हो, निर्दोष आंदोलनकारियों पर किया गया एफआईआर वापस लिया जाए तथा गिरफ्तार किए गए आदिवासियों को बिना शर्त रिहा किया जाए।

मौके पर प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने कहा कि अगर जनता के आशीर्वाद से हम चुनाव जीतते हैं तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में क्रांति लाएंगे। एक बार जनता विश्वास कर मुझे सेवा करने का आशीर्वाद दें।

मौके पर चुनाव प्रभारी प्रेम मार्डी ने कहा कि लोकतंत्र में राजा का बेटा राजा नहीं बनता है। रामदास मुर्मू गरीब का बेटा है। लोगों का समर्थन मिल रहा है।जेएलकेएम पर विश्वास कर रहे हैं।
14 नवंबर को घाटशिला की जनता इतिहास रचने वाली हैं। इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन का सुपड़ा साफ होने वाला है।

मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक मोतीलाल महतो ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव पार्टी पूरे दम के साथ लड़ रही है। सभी जाति समाज धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। घाटशिला की जनता से अपील किया कि झारखंड नवनिर्माण के लिए जेएलकेएम का साथ दें।
प्रेस वार्ता में जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह चुनाव मुख्य संयोजक देवेन्द्रनाथ महतो, चुनाव प्रभारी प्रेम मार्डी, विधायक प्रत्याशी रामदास मुर्मू , चुनाव पर्यवेक्षक मोतीलाल महतो एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।

एसएसपी प्रभात कुमार की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान, पेट्रोल-डीजल की...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...