Home झारखण्ड शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
झारखण्डराज्य

शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण

Share
Share

अस्पताल परिसर के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई

बीपीएल कार्ड धारियों के लिए पुनः शुरू की गई सिटी स्कैन, अल्ट्रासोनोग्राफी और एक्स-रे सुविधा

धनबाद । बुधवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, धनबाद के अधीक्षक कार्यालय में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने को लेकर बैठक की गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में बुनियादी ढाँचे के सुदृढ़ीकरण, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाना है ताकि रोगियों एवं चिकित्सा कर्मियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

उपायुक्त के निर्देश पर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में बंद पड़े सिटी स्कैन, अल्ट्रासोनोग्राफी और एक्स-रे सुविधा बीपीएल धारकों के लिए पुनः शुरू की गई यह गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही अस्पताल परिसर में वेस्ट डिस्पोज़ल प्रबंधन के लिए एक विशेष समिति गठित करने का निर्देश दिया है ताकि स्वच्छता और पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान अस्पताल परिसर के सभी भवनों की रंग-रोगन कार्य, अग्नि सुरक्षा हेतु Fire NOC के लिए आवश्यक सलाह (Advisory) एवं दिशा-निर्देश दिए गए तथा अस्पताल के Floor की मरम्मती तथा नालियों की सफाई एवं टाइल्स लगाने का कार्य, विभिन्न वार्डों में Slab निर्माण कार्य, अस्पताल के मुख्य द्वार का निर्माण, परिसर में जलनिकासी प्रणाली की मरम्मती एवं सुधार,भवनों में Water Seepage / Outlet Drainage Pipe की मरम्मती, मुख्य भवन के आसपास की सड़कों की मरम्मत एवं नया रास्ता निर्माण, नर्सिंग स्टेशन के लिए Slab निर्माण इसके अतिरिक्त, पीजी (PG) भवन एवं अन्य संबद्ध भवनों में भी कार्य किए जाएंगे।

साथ ही पीजी ब्लॉक में निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करना, पीजी भवन संख्या-2 में मरम्मत, सुंदरता बढ़ाने एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना, पुराने वार्ड यूनिट की मरम्मत, रंग-रोगन एवं जीर्णोद्धार,शांति मंदिर के पास स्थित गेट पर Moving Gate / Cattle Trap का निर्माण एवं पीजी भवन परिसर में मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए Renovation कार्य किए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद अस्पताल की समग्र संरचना और पर्यावरण में सुधार होगा तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...