Home Breaking News Top News गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को धूल चटाने वाले कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र सम्मान
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को धूल चटाने वाले कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र सम्मान

Share
Share

नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद होने वाले कर्नल संतोष बाबू को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र से गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।

बता दें कि पिछले साल 15 जून को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भारतीय सेना के बीच गलवान घाटी में झड़प हो गई थी। इस झड़प में अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए 16 बिहार बटालियन के कर्नल बी संतोष बाबू समेत 20 भारतीय जवान शहीद हो हुए थे।

बताते चलें कि गलवान घाटी में हुई चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल बी.संतोष बाबू चीन से से हुई बातचीत का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन देर रात हुई हिंसा में वह शहीद हो गए। कर्नल संतोष बाबू मूल रूप से तेलंगाना के सूर्यपत जिले के रहने वाले थे और 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...