Home Breaking News Top News किसान ट्रैक्टर रैली: सिंघु बॉर्डर के बाद टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों ने तोड़े पुलिस बैरिकेड्स
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

किसान ट्रैक्टर रैली: सिंघु बॉर्डर के बाद टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों ने तोड़े पुलिस बैरिकेड्स

Share
Share

नई दिल्ली। देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के राजपथ के साथ-साथ आज हर किसी की निगाहें दिल्ली की सीमाओं पर भी टिकी हुई है। कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। कड़ी सुरक्षा और तमाम व्यवस्थाओं को करने के बाद दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत दी है।

Republic Day Tractor Rally Delhi Live Updates:

सिंघु बॉर्डर से किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है। बार-बार दिल्ली पुलिस की ओर से किसानों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही रूट के बारे में बताया जा रहा है। किसानों को राजीव गांधी ट्रांसपोर्ट पर रोक दिया गया है।

किसानों की ओर से निकाली जा रही ट्रैक्टर परेड में जेसीबी भी शामिल हुई है। जेसीबी के अंदर बैठकर महिलाएं भी ट्रैक्टर परेड में शामिल हो रही हैं। जेसीबी से किसानो ने रास्ते चौड़े किए और बैरिकेड्स हटाए। संगीत की धुन और देशभक्ति के नारों के साथ किसानो के ट्रैक्टर आगे बढ़ रहे हैं।

सिंघु बॉर्डर के बाद टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया है।

सिंघु बॉर्डर से किसानों के एक जत्थे ने ट्रैक्टर मार्च शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी किसान किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब से जुड़े हुए हैं। अभी संयुक्त किसान मोर्चा का मार्च शुरू नहीं हुआ है।

सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। किसानों की ओर से दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...