Home Breaking News Top News बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली में घुसे किसान
Top Newsदिल्ली

बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली में घुसे किसान

Share
Share

दिल्ली। पुलिस से इजाजत मिलने के बाद आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली में ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाल रहे हैं। इसके लिए किसानों ने सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं में दाखिल होना शुरू कर दिया है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं और दिल्ली में दाखिल हो गए हैं। ऐसा की कुछ नजारा गुरुग्राम में फरीदाबाद में भी देखा जा रहा है। बेकाबू होते किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वार किसानों को काबू करने के लिए जहां संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में आंसू गैस छोड़ी गई वहीं गाजीपुर में लाठीचार्ज किया गया।

आपको बता दे कि इससे पहले किसानों ने परेड के लिए ट्रैक्टरों को साफ कर चमकाया है। तिरेंगे और बैनर लगाए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

तीन विवादित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संघों ने कहा था कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और यह गणतंत्र दिवस पर होने वाली आधिकारिक परेड के समापन के बाद ही शुरू होगी। संघों ने दावा किया था कि उनकी परेड में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाज़ीपुर (यूपी गेट) से रवाना होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर: 66 फ्लाइट्स कैंसल, AQI 384 पर सांस लेना मुश्किल!

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे से 66 फ्लाइट्स कैंसल। LVP प्रोसीजर ऑन,...

PUC नहीं तो पेट्रोल नहीं: दिल्ली बॉर्डर पर 24 घंटे में 5000 चेकिंग, AQI पर क्या असर?

दिल्ली ‘नो PUC नो फ्यूल’ अभियान: 3700+ वाहनों पर चालान, 570 बॉर्डर...

कोहरे ने दिल्ली एयरपोर्ट लाया ठहराव: RVR 50 मीटर में भी लैंडिंग मुश्किल!

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे से 27 फ्लाइट्स कैंसल, 16 डिपार्चर-11 अराइवल...