Home झारखण्ड वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में बढ़ी सक्रियता, संदिग्ध व्यक्तियों की हुई जांच
झारखण्डराज्य

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में बढ़ी सक्रियता, संदिग्ध व्यक्तियों की हुई जांच

Share
Share

अड्डाबाजी पर पुलिस की सख्ती, जिलेभर में चला विशेष अभियान

धनबाद । जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर अड्डाबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले के सभी थाना व ओपी क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारियों ने चौक-चौराहों, बाजार, पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल परिसर तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। इस दौरान अड्डाबाजी करते पाए गए युवकों को हिदायत दी गई, वहीं कुछ स्थानों पर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।

एसएसपी ने बताया कि कई बार अड्डाबाजी के बहाने असामाजिक तत्व एकत्रित होकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं, जिससे क्षेत्र की शांति भंग होती है। ऐसे में यह अभियान आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान के दौरान पुलिस की गश्त टीमों ने रात्रि में भी सक्रिय रहकर होटलों, ढाबों और सुनसान सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी की। कई इलाकों में पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और उन्हें असामाजिक तत्वों अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 पर देने की अपील की।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह जन-सुरक्षा केंद्रित कार्रवाई है। उन्होंने कहा, “अड्डाबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थलों पर अनुचित व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी।”

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलाते रहें, ताकि असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का भय बना रहे और आम नागरिक निश्चिंत होकर अपने दैनिक कार्य कर सकें।

अभियान के दौरान पुलिस की सख्ती से आमजन में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि इस तरह की नियमित कार्रवाई से मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles