Home Aaryaa News अक्टूबर में रिलीज के बाद आर्या डिजिटल ओटीटी पर नवंबर – दिसंबर में होगा नई फिल्मों का ट्रेलर जारी
Aaryaa Newsमनोरंजन

अक्टूबर में रिलीज के बाद आर्या डिजिटल ओटीटी पर नवंबर – दिसंबर में होगा नई फिल्मों का ट्रेलर जारी

Share
Share

नई दिल्ली । भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर अक्टूबर में कई बड़ी फिल्मों का ट्रेलर रिलीज हुआ।जिनमें मेगा स्टार सांसद रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू, डायनेमिक स्टार राजू सिंह माही एवं अन्य की फिल्में शामिल हैं।फिल्मों के ट्रेलर को दर्शकों ने सराहा और अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दिया।अक्टूबर में रिलीज फिल्मों के ट्रेलर में लाखों व्यूज प्राप्त हुए।जिसके लिए आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दर्शकों को धन्यवाद दिया एवं ऐसा ही प्यार आशीर्वाद बना रहें, ऐसी अपील हैं।
उन्होंने आगे बताया कि नवंबर – दिसंबर में भी आर्या डिजिटल ओटीटी पर कई फिल्मों का ट्रेलर जारी होने को हैं।जिसकी तैयारी हो चुकी हैं।बहुत जल्द इसकी सूचना मीडिया के माध्यम से दर्शकों को ज्ञात होगी।बता दें कि नवंबर माह में मनमोहिनी (10 नवंबर), ये दिल आशिकाना (20 नवंबर) और मामा भांजा (25 नवंबर) का ट्रेलर रिलीज होगा।वहीं दिसंबर माह में तुमसे मिलने की तमन्ना हैं (10 दिसंबर) और हमनी बानी ओम जय जगदीश (25 दिसंबर) का ट्रेलर रिलीज होगा।
आर्या डिजिटल ओटीटी पर 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में और लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट रिलीज हैं।जो प्रति माह न्यूनतम शुल्क पर सब्सक्रिप्शन लेकर देखी जा सकती हैं।यह फिल्में स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी दोनों में देखी जा सकती हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी पर भरपूर मनोरंजक कंटेंट हैं, जो सभी वर्ग के दर्शक वर्ग देख सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...